
भोपाल -बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष vd शर्मा ने कमलनाथ के एक बयान जिसमे प्रदेश के उपचुनाव में ‘कांग्रेस की हार पर कमलनाथ ने एक बयान दिया था और बताया था कि भाजपा ने जनता को खरीद कर चुनाव जीता है । यदि भाजपा पानी की तरह पैसे नहीं बहाती तो भाजपा चुनाव नहीं जीत पाती। इस पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने पलटवार करते हुवे आपत्ति ली और कहां की कमलनाथ अपना मानसिक संतुलन दिन प्रतिदिन खोते जा रहे हैं। कांग्रेस और कमलनाथ निरंतर जनता का अपमान करते हैं। उपचुनाव में मिली हार से बौखलाए कमलनाथ मध्यप्रदेश की जनता को बेवकूफ और बिकाऊ कह रहे हैं।शर्मा ने बताया की कमलनाथ जी जनता बेवकूफ नहीं है, वह कांग्रेस का असली चेहरा जानने लगी है इसलिए कांग्रेस को नकार रही है। कमलनाथ जी ने रैगांव में कहा कि केवल रैगांव की जनता नहीं बिकी, बाकी सभी जगह की जनता बिक गई। और कहा की कांग्रेस को कमलनाथ की मंशा पर विचार करना चाहिए। केन्द्र और भाजपा व एनडीए शासित राज्य सरकारों द्वारा पेट्रोल – डीजल पर वैट कम करके जनता को राहत प्रदान की गई लेकिन कांग्रेस शासित राज्यों में यह निर्णय नहीं हुआ।
भाजपा के जनकल्याण से खुश होकर विकास का साथ देने वाली जनता को कमलनाथ ने बिकाऊ कहा। यह प्रदेश की जनता का अपमान है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष होने के नाते मैंने पृथ्वीपुर की जनता से कहा था कि आप पृथ्वीपुर में भाजपा को मजबूत बनाने के लिए जुट जाइए आपके मान और सम्मान की चिंता भाजपा करेगी। आज न केवल आपके मान-सम्मान बल्कि उत्थान के लिए भी भाजपा संकल्पित है।