
कांग्रेस ने योजनाबद्ध तरीके से नरेंद्र मोदी को फंसाने का काम किया।
भोपाल – मोदी जी के पक्ष में आए सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से कांग्रेस का चरित्र देश के सामने उजागर हुआ है। मध्य प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कांग्रेस को कटघरे में खड़ा करते हुए आरोप लगाया कि, गुजरात दंगों में मोदी का नाम लेकर कांग्रेसमें कई वर्षों तक सियासत की | कांग्रेस का उपरी नेतृत्व सोनिया गांधी के इशारे पर मोदी जी को कसूरवार ठहराने में लगा रहा | परंतु सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में दूध का दूध पानी का पानी करते हुए ,कांग्रेस को करारा तमाचा मारा है | नरेंद्र मोदी ने कानून का सम्मान करते हुए एसआईटी के सामने कई बार पेश होकर अपना पक्ष रखा और कभी भी इसे इवेंट बनने नहीं दिया | जबकि राहुल गांधी ED का सामना करने से डर रहे हैं और अपने कार्यकर्ताओं को आगे करके कानून व्यवस्था बिगाड़ रहे हैं | प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से सत्य की विजय हुई है |