खरगोन के दंगाइयों के साथ कांग्रेस और दिग्विजय सिंह खड़े होकर क्या बताना चाहते हैं -विष्णु दत्त शर्मा

मध्य प्रदेश शांति का टापू है, इस टापू पर अराजकता फैलाना और उसकी शांति भंग करने का कार्य कांग्रेस के नेता विशेषकर दिग्विजय सिंह बड़ी मजबूती से कर रहे है। यह आरोप भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने एक प्रेस वार्ता में लगाय।

रामनवमी पर शांतिपूर्ण तरीके से शोभायात्रा निकालने वालों पर अराजक तत्वों ने पत्थरबाजी की और उनके मकान जला दिए गए। क्या ऐसे अराजक तत्त्वों के साथ दिग्विजय सिंह और कांग्रेस खड़ी है? प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि एक पूर्व मुख्यमंत्री जो अपने सोशल मीडिया का गलत उपयोग करते हुए , ऐसा फोटो को लगाया जाता है ,जो मध्य प्रदेश का ना होते हुए किसी अन्य राज्य का है । इस प्रकार के कृत्य से अराजकता फैलाने वाले   वाले विशेष समुदायों को बल मिलता ह।   जिसकी पैरवी और वकालत कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह बढ़-चढ़कर करते हैं जो की निंदनीय है। प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा की   वैसे भी दिग्विजय हमेशा ऐसा करते हैं ,जिससे उनकी किरकिरी पूरे समाज और देश और राज्यों में होती हैं।  विष्णु दत्त शर्मा ने दिग्विजय सिंह से पूछा कि, क्या वे इन  पत्थर फेंकने वाले और बहु -बेटीयो  के साथ दुर्व्यवहार करने वालों के साथ खड़े हैं ? यह बड़ा अशोभनी  चरित्र है कि रामनवमी के दिन जो जुलूस निकाला गया ,उस पर जो पथराव हुआ, उस पर दिग्विजय सिंह ने एक शब्द तक नहीं कहा । परंतु प्रदेश की सरकार ने जिस प्रकार दंगाइयों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की, तो इस पर पूरी कांग्रेस और दिग्विजय सिंह  मुँह  फुला कर बैठ गए ।  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर जो फोटो वायरल कि , उसका समाज में गलत प्रभाव पड़ा है | दिग्विजय सिंह के इस कृत्य को शर्मनाक मानते हुए , जल्दी-जल्दी जेल उन्हें सलाखों के पीछे डाल देना चाहिए |

Leave a Reply

Your email address will not be published.