
भोपाल। मध्य प्रदेश के किसानों के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सौगात दी है, उन्होंने विधानसभा में बड़ी घोषण करते हुए कहा कि डिफाल्टर किसानों का ब्याज माफ होगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में 30 लाख हितग्राहियों को आवास देने का प्रविधान किया गया है। 23 लाख मकान बनाकर दिए जा चुके हैं। इस साल के अंत तक सभी 30 लाख आवास पूरे कर दिए जाएंगे। 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 5 लाख 21 हजार हितग्राहियों का गृह प्रवेश कराएंगे। प्रधानमंत्री आवास प्लस योजना में 27 लाख नए आवास बनेंगे। बड़े परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना में भूखंड के पट्टे दिए जाएंगे इसके लिए सर्वे कराया जाएगा