मुख्यमंत्री श्री चौहान फसल क्षति की राहत राशि का वितरण कर रहे है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान फसल क्षति की राहत राशि का वितरण कर रहे है।
एक लाख 46 हजार किसानों के खातों में अंतरित होंगे 203 करोड़ रूपये

भोपाल
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 17 फरवरी को प्रदेश के एक लाख 46 हजार से अधिक किसानों को 202 करोड़ 90 लाख रूपये की फसल-क्षति राशि का सिंगल क्लिक से वितरण कर रहे है ।

प्रदेश में गत दिनों असामयिक वर्षा एवं ओला-वृष्टि से 23 जिले के किसानों की फसलों को नुकसान हुआ था। प्रदेश में एक लाख 34 हजार 19 हेक्टेयर क्षेत्र की फसलें प्रभावित हुई थी। सर्वे के बाद प्रभावित किसानों को फसल क्षति की राशि का वितरण किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.