
आरडीवीवी, जबलपुर मध्य प्रदेश में आयोजित आत्म निर्भरत पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ स्तुति शर्मा को उत्कृष्ट महिला वैज्ञानिक पुरस्कार 2022 मिला |श्रीमती डॉक्टर शर्मा जबलपुर कृषि विश्वविद्यालय में प्लांट जेनेटिक एवं ब्रीडिंग में कृषि वैज्ञानिक के रूप में पदस्थ है ,उन्होंने कृषि में कई रिसर्च पर काम किया है | साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में भी हिस्सा लिया हैं | कृषि क्षेत्र में पौधों की अनुवांशिक पर किताब “एलिमेंट्स ऑफ़ क्वांटिटेटिव जेनेटिक्स ” भी लिखी है, जो फसलों के अनुवांशिक स्टडी में काफी उपयोगी है | डॉ शर्मा को कई क्षेत्रों में महिला कृषि वैज्ञानिक के पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं |