किसानों के हर सुख-दुख में हमेशा साथ रहा हूँ और आगे भी रहूँगा : मुख्यमंत्री श्री चौहान

आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण में कृषि क्षेत्र की महत्वपूर्ण भागीदारी है। कृषि उत्पादन को बढ़ाना, उत्पादन की लागत को कम करना, कृषि उपज के उचित दाम दिलाना और प्राकृतिक आपदा या अन्य स्थिति में उपज को हुए नुकसान में किसान को पर्याप्त क्षतिपूर्ति देना, राज्य सरकार के प्रयासों में शामिल हैं।

इन्हीं प्रयासों के चलते हाल ही में मुख्यमंत्री श्री Shivraj Singh Chouhan ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में देश में फसल क्षति की सबसे बड़ी सहायता राशि का वितरण कर राष्ट्रीय स्तर पर एक नया रिकार्ड बनाया है। किसानों के 49 लाख फसल क्षति के दावों में 1718 करोड़ रूपये की सहायता राशि उनके खातों में सिंगल क्लिक से अंतरित की गई। यह फसल बीमा राशि प्रदेश के प्रभावित किसानों के लिये संजीवनी बनी है।

किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने कहा है कि कृषि को लाभ का धंधा बनाने के लिये सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। किसानों को लाभान्वित करने के लिये सरकार द्वारा नवाचारों को भी निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व और मार्गदर्शन में किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिये सभी संभव प्रयास किये जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.