कृषि मंत्री कमल पटेल बोले ‘2023 में फिर से सरकार बनाएंगे’

कृषि मंत्री कमल पटेल बोले ‘2023 में फिर से सरकार बनाएंगे

मध्यप्रदेश के पंचमढ़ी में चल रहा चिंतन शिविर में प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा है कि, प्रदेश का प्रत्येक किसान सरकार की नीति से बहुत खुश है | यह हमारी सरकारी नीति ही है, जो वर्तमान में किसानों को उनकी फसल का अधिक से अधिक दाम दिलवा रही है | कमल पटेल ने कहा कि भाजपा शासन में किसानों को वह सभी सुविधा दी जा रही है , जिसे किसान काफी समय से प्रयत्नशील था | वर्तमान में भी किसानों को उसकी उपज का अधिक से अधिक मूल्य मिल रहा है  |कई फसलों का मूल्य उसके समर्थन मूल्य से काफी ऊंचा है  |यह सभी कार्य  भाजपा शासित सरकार द्वारा किसानों के हित में बनाई गई नीति का परिणाम है  |कृषि मंत्री ने चिंतन शिविर के अंतिम दिन बड़े जोर देते हुए बताया कि, प्रदेश में 2023 में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में बनेगी |

एक न्यूज चैनल के इंटरव्यू में में कृषि मंत्री ने बताया कि ,प्रदेश के किसान को” एमआरपी” वाला किसान बनाने की सोच प्रदेश सरकार की है |किसानों की उपज का मूल्य अधिक से अधिक मिले और अधिकतम दर पर मिले यह मंशा प्रदेश सरकार की रही है | मध्य प्रदेश का गेहूं विदेशों में  अधिक से अधिक पहुंचे व  निर्यात हो इसके लिए सरकार ने मंडी शुल्क में भी कमी  की है  |

कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मंत्रालय में कृषि से संबंधित महत्त्वपूर्ण विषयों पर बैठक कृषि मंत्री ने ली। बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन किसानों को 2020 फ़सल बीमा की राशि किन्हीं कारणों से नहीं पहुंची है समस्या का निराकरण कर 15 अप्रैल तक उन किसानों के खातों में राशि पहुंचना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.