
कृषि मंत्री श्री पटेल का किसानों ने किया आभार व्यक्त
सहकारी समिति चारखेड़ा को उपलब्ध कराई खाद
भोपाल-किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल को हरदा जिले की ग्राम चारखेड़ा के किसानों ने धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया है। किसानों ने वीडियो कॉल कर कृषि मंत्री श्री पटेल का सहकारी समिति चारखेड़ा को 4 हजार बोरी खाद उपलब्ध कराने के लिये धन्यवाद दिया। मंत्री श्री पटेल ने आश्वस्त किया कि किसानों के लिये आवश्यकता अनुसार उर्वरकों की आपूर्ति करने के लिये सभी आवश्यक प्रयास किये जा रहे हैं। कृषि मंत्री पटेल ने बताया की विगत वर्ष रबी सीजन में आज दिनाँक तक 62.77 लाख हेक्टेयर में बोनी की गई थी इस वर्ष 73.74 लाख हे. में बोनी की जा चुकी है।इस वर्ष 9.44 लाख हेक्टेयर में बुवाई की जा चुकी है।इसी प्रकार खाद भी हमने विगत वर्ष की तुलना में अधिक उपलब्ध कराया है, डीएपी के अलावा NPK 92 हज़ार मै.टन एवं सुपर 1.34 लाख मै.टन हमने विगत वर्ष की तुलना में अधिक किसान भाइयों को उपलब्ध कराया है।नवंबर माह का यूरिया का आवंटन हमे भारत सरकार से पर्याप्त मात्रा में मिला है जिसका विकेंद्रीकरण कर वितरण जारी है।