
कृषि विभाग सांवेर ने विद्यार्थियों को प्राकृतिक खेती सिखाई
सांवेर indore mp -प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण के अंतर्गत कृषि विभाग ने उत्तर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्रों को प्राकृतिक खेती के गुण बताते हुए एक प्रशिक्षण का कार्यक्रम रखा |प्राकृतिक खेती में प्रमुख घटक जीवामृत एवं घन जीवामृत को तैयार करने का प्रायोगिक प्रशिक्षण भी सिखाया गया | किसान कल्याण तथा कृषि विकास के उपसंचालक कृषि एस एस राजपूत ने प्राकृतिक खेती के प्रायोगिक प्रदर्शन का अवलोकन करते हुए प्राकृतिक खेती के बारे में विस्तार से बताया | सहायक संचालक कृषि संदीप यादव ने भी प्राकृतिक खेती की उपयोगिता पर अपने विचार रखें | सांवेर कृषि प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा प्राकृतिक प्रशिक्षण में सहयोग दिया |
आयोजित कर्ता वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी राजेश धारे ने बताया कि, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए शासन ने कई घटक शामिल किए गए हैं | जिससे कई किसानों को इससे लाभ मिलेगा और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा मिलेगा |कार्यक्रम का संचालन ख्यालीराम शर्मा ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी ने किया |कार्यक्रम में छात्र छात्रों के अतिरिक्त उनके पालक को कई किसान शामिल थे |