
पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल कार्यसमिति की बैठक बंधन गार्डन में राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, विधायक रमेश मेंदोला, प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा, गणेश गोयल, विरेन्द्रसिंह परिहार सहित सभी अपेक्षित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक में श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि आप सभी जिम्मेदार कार्यकर्ता है। भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ मंडल के सभी दायित्ववान कार्यकर्ता होते है। हमें जब भी संगठन की तरफ से किसी कार्य करने का निर्देश मिले तो उस कार्य को हमें पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा करते हुए बूथ तक ले जाना है। भारतीय जनता पार्टी के हम सभी कार्यकर्ता पार्टी को अपना परिवार मानते है, इसीलिये हम पार्टी के सभी कार्यो को परिवार की तरह ही करते है। जब हम सभी कार्यकर्ता मिलकर किसी कार्य को करते है तो वह कार्य पूर्ण भी होता है और सफलता भी मिलती है। आपने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री देश के लिये, हम सभी के लिये लगातार 18 घंटे कार्य करते है यह हम सभी के लिये उनसे सिखने वाला कार्य है। केन्द्र व राज्य सरकार के द्वारा कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। हमें उन सभी योजनाओं का लाभ उस अपेक्षित वर्ग तक पहुंचाने का कार्य करना है। नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि मंडल के सभी पदाधिकारी व प्रमुख कार्यकर्ता पार्टी के कार्यो का बूथ स्तर तक विस्तार करे और बूथ को मजबूत बनाने में किसी भी तरह की कमी न रखे। बुद्धिजीवी वर्ग के प्रमुखजनों को पार्टी से जोड़ना है। बूथ पर भाजपा के नये सदस्य भी बनाना है। प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा ने भाजपा का इतिहास व विकास विषय पर संबोधित करते हुए विस्तारपूर्वक बताया। संतश्री मौनी बाबा मंडल की बैठक मौनी बाबा आश्रम सांवेर रोड पर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, अनंत पंवार, आलोक दुबे, मंदीपसिंह बांजवा, सविता पटेल, राजकुमार मालवीय, रोहित चौधरी, आईपीएस यादव सहित अपेक्षित पदाधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुई। वक्ताओं के द्वारा अलग-अलग विषय पर जानकारी दी गई। आलोक दुबे ने भाजपा का इतिहास व विकास विषय पर विस्तृत जानकारी दी। निर्भयसिंह पटेल मंडल की बैठक बी टाउन पर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, पूर्व विधायक गोपीकृष्ण नेमा, मधु वर्मा, प्रमोद टण्डन, जयंत भिसे, युवराज दुबे, बलराम वर्मा, निलेश चौधरी सहित सभी अपेक्षित पदाधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में गोपीकृष्ण नेमा ने भाजपा का इतिहास व विकास विषय पर विस्तृत जानकारी दी। नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने स्वावलम्बी मंडल, सक्षम वार्ड व सक्रिय बूथ विषय पर संपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि हमें मंडल को आत्मनिर्भर बनाना होगा। जब मंडल आत्मनिर्भर बनेगा तो बूथ भी आत्मनिर्भर होगा।