भाजपा का हर कार्यकर्ता बूथ मजबूत करेगा –विष्णु दत्त

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा ने हरदा में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि, भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक पदाधिकारी भाजपा विस्तारक योजना के अंतर्गत अपने मतदान बूथों को और मजबूत करेगा। भाजपा के  संस्थापक  कुशाभाऊ ठाकरे के जन्मदिन के अवसर पर ,भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने  प्रत्येक बूथ पर जाकर ,विस्तारक योजना के अंतर्गत प्रदेशभर के युवाओं को और किसानों को जोड़ने का कार्य करेग।  यह कार्यक्रम 20 जनवरी से लेकर 30 जनवरी तक पूरे प्रदेश में आयोजित होगा । पूरे प्रदेश के 65000 मतदान बूथ पर  भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता  इसे मजबूत करने के लिए, विस्तार योजना में शामिल होगा  ।   स्वामी विवेकानंद की जयंती   के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी  प्रदेश के नव युवकों को पार्टी में शामिल करेगी और उनका उपयोग और उनकी शक्ति प्रदेश को अग्रणी बनाने में  उपयोग करेगी। श्री शर्मा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी   अपने कार्यकर्ताओं से आजीवन सहयोग निधि से जुड़ने का आह्वान करेगी ,जिसे समर्थन निधि कहा गया है।  इस निधि के माध्यम से भाजपा अपने कार्यक्रम को विस्तार देगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की प्रशंसा करते हुए  विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वामी विवेकानंद की जयंती पर रोजगार दिवस के रूप में कई लोगों को  कई योजना के माध्यम से रोजगार दे रही है।  जो कि अत्यंत स्वागत योग्य है।  अपने कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए शर्मा ने कहा कि कोरोनावायरस के अवसर पर भाजपा  का कार्यकर्ता मुस्तैदी से जनता की सेवा में लगा रहा । हमें यह कहते हुए प्रशंसा हो रही है कि, भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता जनहित में जन सेवक के रूप में हमेशा खड़ा रहता है।  भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने के साथ-साथ राजनीति के अतिरिक्त जनसेवा भी बढ़-चढ़कर करती है।  इस कारण भारतीय जनता पार्टी अन्य राजनीतिक पार्टियों से अलग है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.