
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा ,प्रधानमंत्री के मन की बात में महात्मा फुले और अंबेडकर जी के विचारों को धरातल तक पहुंचाने कीबात की ,| प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने इसे पार्टी कार्यक्रम में शामिल करते हुए कहा कि | प्रधानमंत्री के विचारों से अभिभूत होकर महात्मा फुले और बाबा साहेब अंबेडकरके विचारों को प्रदेश भर में पहुंचाया जाएगा | 11 अप्रैल को महात्मा फुले की जयंती को 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के अवसर पर प्रदेश भर में भारतीय जनता पार्टी इन महान समाज सुधारक के विचारों को जनता के बीच ले जाएगी |पार्टी इन तिथियों पर समाजों को जोड़े रखने के सिद्धांत पर कार्यक्रम करेगी | प्रधानमंत्री के मन की बात में जो जो संकल्प और विचार आए हैं उन्हें प्रदेशभर के हर मतदान बूतो पर पहुंचाने का कार्य भारतीय जनता पार्टी करेगी |श्री शर्मा ने प्रधानमंत्री के विचारों की सराहना की और शुभकामनाएं देते हुए बताया कि ,विश्व के प्रमुख नेता नरेंद्र मोदी जी हमारे लिए मार्गदर्शक होने के साथ-साथ समाज के विभिन्न हिस्सों में , कैसे काम किया जाए , समय-समय पर वह प्रेरणा देते हैं |और आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है | इसका श्रेय भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ताओं के साथ-साथ यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को भी जाता है
|पत्रकार द्वारा “कश्मीर फाइल” फिल्म पर केजरीवाल द्वारा व्यंग कसने पर श्री विष्णु दत्त शर्मा ने कहा ,यदि केजरीवाल जी के हृदय में कश्मीरी पंडित के लिए “मात्र “कुछ दर्द होता, तो वह ऐसे बयान नहीं देते |और वे कश्मीरी पंडित के दर्द में शामिल होते हैं | मगर बड़ा दुखद है कि केजरीवाल जी कश्मीरी पंडित पर हास्य व्यंग करते हैं |जिससे कश्मीरी पंडितों पर विपरीत प्रभाव पड़ता है | केजरीवाल के इस व्यंगात्मक उपहास को भारतीय समाज कभी माफ नहीं करेगा |