मोदी सरकार द्वारा मंडियों के माध्यम से किसानों की फसल की रिकॉर्ड खरीद की जा रही है-विष्णु दत्त शर्मा

नई दिल्ली- मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, कांग्रेसी वर्तमान संसद का मानसून अधिवेशन को बाधित करने पर उतारू है।  संसदमें सरकार के साथ  चर्चा करने के बजाय विपक्ष बेवजह हंगामा खड़ा कर रहा है। जिस प्रकार कांग्रेस और टीएमसी सांसदों द्वारा स्पीकर पर कागज फेंकना और अधिकारियों से बदतमीजी करना नसिर्फ जनादेश का अपमान है , बल्कि विपक्षी सांसदों की अराजकता का भी परिचायक है।  कोरोना काल के अंतर्गत संसद का अधिवेशन जनता के लिए अत्यंत आवश्यक है ,इसमें जनता से जुड़े हुएकई मुद्दे और बिल पर विचार किया जाना था परंतु कांग्रेस और विपक्षी दल बेवजह संसद को ठप करके बैठी है। भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेसी पर कड़े शब्दों में प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस 70 साल सेजनता के साथ छलावा कर रही है यदि वह जनता के प्रति जवाबदेही होती तो संसद में जनता से जुड़े प्रश्न उठाती और जनता के लिए कार्य करती जोकि कांग्रेस इसमें असफल रही। श्री  शर्मा ने बताया की मोदी सरकार द्वारा मंडियों के माध्यम से किसानों की फसल की रिकॉर्ड खरीद की जा रही हैखरीफ विपणन सत्र 2021-21 के दौरान किसानों से 869.76 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की गई।जिससे देशभर में 128.37 लाख किसान लाभांवित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.