
राष्ट्रवादीता पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह भिड़ गए हैं। शनिवार को सिंह ने राष्ट्रवादीता को लेकर भाजपा-आरएसएस रपर निशाना साधा था। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने दिग्विजय के आरोपों पर जवाबीहमला किया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर बड़ा हमला करते हुए पूछा कि- दिग्विजय सिंह यह बताएं कि देश के अंदर राष्ट्रवादी लोग कहां तैयार होते हैं? दिग्विजय सिंह की कौन सी संस्था है, जहां राष्ट्रवादी तैयार होते हैं। क्या मदरसाके अंदर राष्ट्रवादी लोग तैयार होते हैं।
जो सेना से कार्रवाई का सबूत मांगता हो, वो राष्ट्रवादी कैसे हो सकता है
बीडी शर्मा ने कहा कि जो व्यक्ति ही भारत के आतंकवादियों को सम्मानित करता है। भारत में आतंक को समर्थन करता है। जो व्यक्ति नक्सलवादियों के संग खड़ा हो, जो व्यक्ति मोहन चंद्र शर्मा जो शहीद हुए दिल्ली के बटाला हाउस में उन मोहनचंद्र की शहादत पर सवाल खड़ा करता हो, वो क्या राष्ट्रवादी कहलाएगा। सेना के सर्जिकल स्ट्राइक पर जो व्यक्ति सवाल करते हो। सेना से कार्रवाई का प्रूफ मांगता हो, वो राष्ट्रवादी कैसे हो सकता है। ? दिग्विजय सिंह की कौन सी संस्था है, जहांराष्ट्रवादी तैयार होते हैं। क्या मदरसा के अंदर राष्ट्रवादी लोग तैयार होते हैं।