BJP ने  विधानसभा 2023 की तैयारी अभी से शुरू की – V D  शर्मा ने कार्यकर्त्ता  को जनसेवा की ,  दी  नसीहत

BJP नेविधानसभा 2023 की तैयारी अभी से शुरू की – V D  शर्मा ने कार्यकर्त्ता  को जनसेवा की ,  दी  नसीहत

भोपाल -उप चुनाव समाप्त  होते ही ,भाजपा ने अपनी संगठनात्मक शक्ति को और धार- धार तेज करते हुए मजबूती प्रदान करना शुरू कर दि। युवा ,महिला, किसान  मोर्चे  और प्रकोष्ठ के सभी जिला अध्यक्षों की घोषणा करदी।  कार्यसमिति की बैठकमें  सभी भाजपा पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने  गांव-गांव दस्तक अभियान को तेज करते हुए जनता को संगठन के साथ जोड़कर जन सेवा कैसे की जाए , इस पर ध्यान   ज्यादा से  ज्यादा देने  बात कही ।  प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा जो संगठन  कार्यशैली के मंजे हुए खिलाड़ी माने जाते हैं ,उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश  देते हुए कहा कि ,केंद्र व राज्य सरकार की गरीब कल्याण योजना को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को हर गांव, हर बूथ, हर गली, घर , दुकान में जाकर यह बताना होगा कि, भाजपा सरकार लोगों का जीवन बदलने का काम कर रही है।  विपक्षी पर हमलावर होकर प्रदेश अध्यक्ष ने अपने कार्यकर्ताओं को नसीहत दी कि , भाव के साथ समाज के उन लोगों के दिलों में जगह बनानी है जिन्हें अन्य राजनीतिक दल भ्रमित करने का प्रयास करते हैं।  भोपाल में मिंटो हाल का नाम भाजपा के संगठक पुरुष कुशाभाऊ ठाकरे के नाम रखने का  जो निर्णय लिया गया है, प्रदेश अध्यक्ष ने इसका स्वागत किया है।

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक  मैं प्रदेश अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं को जोर देकर नसीहत दी कि  सरकार की नीतियों से हर एक नागरिक को जोड़ने के लिए सभी कार्यकर्ता समर्पित होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.