जनपद पंचायत में भाजपा ने 75% सफलता प्राप्त की- वीडी शर्मा

जनपद पंचायत में भाजपा ने 75% सफलता प्राप्त की- वीडी शर्मा

प्रदेश भर में पंचायत चुनाव में भाजपा समर्पित अध्यक्ष बनने पर शर्मा ने मुख्यमंत्री को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी और कहा कि यह जीत ग्रामीण विकास और शिवराज की नीतियों की है

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दावा किया कि 170 जनपदों में से 121 में भाजपा समर्थक अध्यक्ष बने हैं। 43 जनपद पंचायतों में कांग्रेस के समर्थक, दो जनपदों में गौंडवाना समर्थक और 4 जनपद पंचायतों में निर्दलीय उम्मीदवार जनपद पंचायत अध्यक्ष बने हैं। जनपद पंचायतों के परिणाम आने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा जैसा हमने चुनाव के पहले कहा था वैसे ही परिणाम ग्रामीण निकाय के चुनाव में आए हैं। जनपदों के चुनाव में भाजपा को शानदार सफलता मिली है। कई जिले ऐसे हैं जहां कांग्रेस का एक भी जनपद में अध्यक्ष नहीं बना। मैं जनपद पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और जनता को बधाई देता हूं। भाजपा कभी सत्ता का दुरुपयोग नहीं करती। उज्जैन में चार जनपद सदस्यों को वोट डालने से रोक दिया और परिणाम घोषित कर दिया। सरकार में रहकर कभी हम कभी सरकार का दुरुपयोग नहीं करते। भाजपा धनबल और बाहुबल के आधार पर कभी आगे जाने का प्रयास नहीं करती। लेकिन उज्जैन में जिन मतदाताओं के साथ अन्याय हुआ है इसकी गंभीरता से जांच होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.