प्राकृतिक खेती आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता

इन्दौर :कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने कहा है कि प्राकृतिक खेती आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। इस खेती को अधिक से अधिक किसानों को अपनाना होगा। प्राकृतिक खेती मानव जीवन और जमीन दोनों के लिये बेहद लाभदायक है। रासायनिक खाद की हानियों से बचने के लिये भी यह खेती जरूरी है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिये गये सुझाव को इंदौर जिले में अमली रूप देने के लिये कलेक्टर श्री मनीष सिंह द्वारा प्राकृतिक खेती के लिये किसानों को प्रोत्साहित करने का सिलसिला लगातार जारी है। कलेक्टर श्री मनीष सिंह ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के बीच पहुंचकर उन्हें प्राकृतिक खेती के लिये प्रोत्साहित कर रहे है।

कलेक्‍टर श्री मनीष सिंह आज इंदौर जिले के देपालपुर में आयोजित खंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंचे। यहां उन्होंने किसानों और प्रेरकों को प्राकृतिक खेती के तरीके और उसके लाभ बताएं। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि प्राकृतिक खेती को अपनाएं, जिससे की वर्तमान के साथ भविष्य की पीढ़ी का जीवन सुरक्षित किया जा सकें। संपन्न हुये प्रशिक्षण कार्यक्रम में उप संचालक कृषि श्री एस.एस. राजपूत, आत्मा परियोजना संचालक श्रीमती शर्ली थामस आदि उपस्थित थे।

सांवेर- जिला इंदौर में भी प्राकृतिक खेती पर प्रशिक्षण दिया गया

वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री  राजेश धारे ने बताया कि बड़ी संख्या में किसानों ने इस आयोजन में भागीदारी की और प्राकृतिक खेती के बारे में जाना | प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को चिन्हित कर उनका पंजीयन भी कराया गया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.