प्राकृतिक खेती प्रत्येक किसानों को अपने खेत में अपनाना चाहिए

धार मुख्यालय पर वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय मैं प्राकृतिक कृषि पर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया| इस आयोजन में कृषि से जुड़े मास्टर ट्रेनर और किसानों के अतिरिक्त कृषि विभाग के कई अधिकारी सम्मिलित हुए ! मास्टर ट्रेनर श्री एन शर्मा अनुविभागीय अधिकारी द्वारा प्रशिक्षण दिया गया! जिसमें उन्होंने बताया कि एक देसी गाय से प्राकृतिक खेती सफलतापूर्वक की जा सकती है !जिसमें गाय के गोबर, गोमूत्र व अन्य का उपयोग कर बीजामृत, जीवामृत , अग्नियास्त्र, ब्रह्मास्त्र बनाने की विधियां और उनका उपयोग पर जानकारी दी !इस प्रशिक्षण में पशुपालन ,मत्स्य पालन, उद्यान विभाग के अधिकारियों एवं मैदानी अमला उपस्थित होकर आवश्यक प्रशिक्षण लियागया ! डॉ वी के पंवार पशु चिकित्सक, डॉ पचाया, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी भी उपस्थित थे ! प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात श्री ए के सत्यार्थी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया