बीजेपी  का हर  कार्यकर्ता  परिश्रम से बूथविस्तारक योजना को सफल  कर रहा   है – प्रदेश  अध्यक्ष  विष्णु  दत्त  शर्मा

कुशाभाऊ ठाकरे जी ने मध्य प्रदेश में भाजपा के विस्तार और असंख्य कार्यकर्ताओं को गढ़ने का  कार्य किया है, उनके जन्मशताब्दी वर्ष में बीजेपी  कई संगठनात्मक कार्यक्रम कर रही है। हमारे कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से हाल ही में बीजेपी बूथ विस्तारक योजना का सफल संचालन हुआ।मुझे अपने कार्यकर्ताओं पर गर्व है, जो संगठन के विस्तार और जनता की सेवा के लिए विषम परिस्थिति में भी सदैव तैयार रहते हैं। प्रदेश  अध्यक्ष  विष्णु  दत्त  शर्मा  ने बीजेपी  नर सिंहगढ़ विधानसभा के कुरावर मंडल के बूथ क्रमांक 268 पर ‘समर्पण निधि  संग्रह अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को संबोधित   करते हुवे  यह  बात कही और कहा  मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमारे सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के परिश्रम से  समर्पण निधि  का लक्ष्य पूरा करेंगे।  समर्पण निधि में भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता का समर्पण  निहित है ! यह  समर्पण ही  कुशाभाऊ ठाकरे जी को उत्तम श्रद्धांजलि होगी  |

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री शिवराज  चौहान  के नेतृत्व में देश में फसल क्षति की सबसे बड़ी सहायता राशि का वितरण की है । 49 लाख दावों के 7 हजार 600 करोड़ रुपए किसान भाई – बहनों को ट्रांसफर किये गए

भाजपा सरकार हर मुश्किल घड़ी में अन्नदाताओं के साथ है और  रहेगी । अन्नदाताओं को आत्मनिर्भर और सक्षम बनाने के लिए भाजपा सरकार लगातार कार्यरत है।

मध्यप्रदेश सरकार की किसान हितैषी योजनाओं और अन्नदाताओं के परिश्रम का परिणाम है कि गेहूँ उत्पादन में हमारा मध्य प्रदेश देश में पहले पायदान पर है

Leave a Reply

Your email address will not be published.