राजस्थान के मुख्यमंत्री तालिबान सोच पर कब बुलडोजर चलाएंगे – विष्णु दत्त शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री तालिबान सोच पर कब बुलडोजर चलाएंगे – विष्णु दत्त शर्मा
Bhopal -भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने भोपाल में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि, उदयपुर में अपराधियों के घरों पर बुलडोज़र क्यों नहीं चला। यदि ये घटना मध्यप्रदेश में होती तो अपराधी नेस्तनाबूद हो जाते | कांग्रेस तालिबानी सोच वाले के लिए चुपचाप क्यों बैठी है  ? कन्हैयालाल की गर्दन काटने वालों के घर पर अब तक बुलडोजर क्यों नहीं चले |
देश में तालीबानी प्रवृत्ति के लोग अस्थिरता लाने की कोशिश कर रहे हैं, ऐसे लोग कांग्रेस और उनके सहयोगियों से समर्थन पाते हैं।कांग्रेस पार्टी तालिबानी सोच को पोषित करती है | भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि , उदयपुर में अपराधियों के घरों पर बुलडोज़र क्यों नहीं चला। यदि ये घटना मध्यप्रदेश में होती तो अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई होती। भाजपा संकल्प लेकर काम करती है और संकल्प में कोई विकल्प नहीं होता। जनता जानती है कि कांग्रेस झूठ, छल और कपट के आधार पर राजनीतिक रोटियाँ सेंकती है। कांग्रेस वचन पत्र बनाती है तो भारतीय जनता पार्टी संकल्प पत्र बनाकर संकल्प लेकर चलती है  |

कांग्रेस तालिबानी सोच वाले के लिए चुपचाप क्यों बैठी है | कन्हैयालाल की गर्दन काटने वालों के घर पर अब तक बुलडोजर क्यों नहीं चले | मुख्यमंत्री गहलोत किसके आदेश का इंतजार कर रहे हैं | वार्ता में कहा कि भारतीय जनता पार्टी के 6523 प्रत्याशियों ने जो निगम एवं पालिका का चुनाव लड़ रहे हैं , संकल्प लिया है कि वह अपने क्षेत्र को हरा भरा बनाएंगे एवं स्वच्छता में भी आगे ले जाएंगे | पंचायत चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को जनता का समर्थन प्राप्त हो रहा है , भाजपा के कार्यकर्ता पंचायत चुनाव मैं इतिहासिक मतों से विजय होंगे |

Leave a Reply

Your email address will not be published.