
दिग्विजय सिंह के कार्यकाल में मध्यप्रदेश बीमारू राज्य था
bhopal -एक समय में मध्यप्रदेश बीमारू राज्य था ,बीमारू राज्य बनाने में कांग्रेस की भूमिका मुख्य रही | 15 वर्ष के दौरान मध्य प्रदेश बड़े आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है और आने वाले समय में मध्य प्रदेश पूरे देश का अग्रणी राज्य बनेगा| दिग्विजय सिंह पर कटाक्ष करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि ,उनके राज्य में मध्य प्रदेश गड्ढों के साथ अंधेरा काट रहा था | अपने इंटरव्यू के दौरान उनका शुभंकर होना पार्टी के लिए काफी हितकारी रहा है, के प्रश्न में बताया कि प्रदेश का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी का शुभंकर है | यह अलग बात है कि, बदलती परिस्थितियों में जब सरकार बनी तब मैं इस पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष था | प्रदेश में रोड की स्थिति पर बताया कि बुंदेलखंड सिंगरौली में जो सड़कों का निर्माण हुआ है, वह एक अद्भुत कार्य है |आने वाले विधानसभा में टिकट का निर्धारण का आधार क्या होगा | इस पर प्रदेश अध्यक्ष ने साफ करते हुए कहा कि परिस्थिति जनक के आधार पर पार्टी अपना निर्णय लेगी | एक सवाल के जवाब में कहा की प्रदेश सरकार सभी समाजों को एक नजरिए से देखती है | इसका बहुत बड़ा उदाहरण नगर पालिका चुनाव में देखा गया है जहां पर अल्पसंख्यक मुसलमान भाइयों ने भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में अपना मत दिया है और पूरे प्रदेश में 92 मुस्लिम पार्षद भारतीय जनता पार्टी के हैं |