राहुल गांधी की यात्रा देश जोड़ने के नाम से नहीं ,देश तोड़ने के नाम से जानी जा रही है |

राहुल गांधी की मध्यप्रदेश में भारत जोड़ों यात्रा पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने तंज कसते हुए कहा कि , मध्यप्रदेश में यह यात्रा विवादित के घेरे में आ चुकी है |कभी राहुल गांधी की यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगते हैं ,तो इंदौर में जाकर राहुल गांधी चीन की सेना की तारीफ कर देते हैं | यात्रा में लगातार जारी देशविरोधी गतिविधियों को देखते हुए यह स्पष्ट है कि उनकी यात्रा का मुख्य उद्देश्य “भारत तोड़ो” है ।उनकी यात्रा में पाकिस्तान ज़िन्दाबाद के नारे लगना और इंदौर में हुई जनसभा में राहुल गांधी द्वारा चीन की सेना की प्रशंसा करना दुर्भाग्यजनक है। श्री शर्मा ने कहा किएक तरफ राहुल गांधी संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली महू जाते हैं और अगले ही दिन जनसभा में बाबा साहेब द्वारा निर्मित उसी संविधान का मखौल उड़ाते हैं! लोकतंत्र प्रक्रिया से चुने सांसद होने के नाते राहुल गांधी द्वारा लगातार जारी लोकतंत्र का मजाक शर्मनाक है।चीन और पाकिस्तान के हित में राहुल गांधी की सभा में हो रही घटनाओं आश्चर्यचकित करती है |राहुल गांधी देश को जवाब दें कि उनकी यात्रा में देशविरोधी गतिविधियों के पीछे क्या मंशा है संविधान दिवस पर बाबा साहब अंबेडकर को याद करते हुए कहा किबाबा साहेब द्वारा निर्मित भारत के संविधान से आज हमारे देश की एकता और अखण्डता अक्षुण्ण होने के साथ ही हर वर्ग को समान अधिकार और हर नागरिक को मौलिक अधिकार प्राप्त है। भारत के संविधान के निर्माण के प्रति बाबा साहेब के समर्पण का प्रतिमान है कि देश का लोकतंत्र सबसे महान कहा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.