– लोकसभा के शीतकालीन सत्र में खजुराहो सांसद और प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने लोक सभा में विभिन्न विभागों के संबंध में प्रश्न के माध्यम से कई जानकारी मांगी | शीतकालीन सत्र में विष्णु दत्त शर्मा ने लोकसभा में 16 प्रश्न लगाएं |कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री से पूछे गए सवालों में कृषि शिक्षा संबंधित था, जिसमें विष्णु दत्त शर्मा ने पूछा कि देशभर में कृषि शिक्षा पर निगरानी संस्था बनाने हेतु भारतीय कृषि शिक्षा परिषद का गठन किया जाएगा | कृषि मंत्री ने बताया कि इस प्रकार का कोई प्रस्ताव सरकार के पास नहीं है , फिर भी आईसीएआर को और सशक्त बनाकर कृषि एवं शिक्षा की निगरानी हेतु मजबूत किया जाएगा | वन मंत्रालय से पूछा कि, कम समय में घने जंगल उगाने के लिए ,क्या सरकार के पास कोई कार्यप्रणाली है | खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री सिर्फ से पूछा की, भारत के अनुसंधान और विकास परिस्थिति तंत्र पर अनुचित ब्यूरोक्रेटिक नियंत्रण है | भारतीय वैज्ञानिक समुदाय की एक विशेष शिकायत हमेशा रहती है ब्यूरोक्रेट हमेशा अनुसंधान में बाधा पहुंचाते हैं | भाजपा सांसद ने लोकसभा में विभिन्न मंत्रालयों से विभिन्न प्रश्न पूछे और प्रश्नों की तेज धार सबसे अलग थी | खजुराहो पन्ना, टीकमगढ़, छतरपुर विकास हेतु कई प्रश्न सांसद ने लगाया |