IMD Yellow Alert : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई राज्यों के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है।

IMD Yellow Alert In North India : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई राज्यों के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है। चार दिनों तक अब कोहरा पड़ेगा और कई जगहों पर दृश्यता शून्य रहेगी। इन राज्यों में 13 जनवरी तक न्यूनतम तापमान में गिरावट भी देखी जाएगी। भारतीय मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। इसके कारण ठंड और बढ़ जाएगी। नौ जनवरी का राजस्थान, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में बहुत ज्यादा बारिश हुई है। 10 जनवरी को मौसम साफ रहने की संभावना है। इसके बाद मौसम में बदलाव आएगा।
छाएगा घना कोहरा
मौसम विभाग ने बताया है कि चार दिन 13 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, दिल्ली, बिहार और छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में घना कोहरा रहेगा। इसके कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी रहने की संभावना है।
बर्फबारी से बढ़ेगी सर्दी
पश्चिमी विक्षोभ की कमजोर गतिविधि के कारण गुलमर्ग से लेकर शिमला तक बर्फबारी का इंतजार है। कुफरी में मंगलवार को बर्फ गिरी लेकिन हिमालयन क्षेत्र के कई पहाड़ी इलाके बर्फ का इंतजार कर रहे हैं। 14 जनवरी के बाद मौसम बदल जाएगा। फिर हवाएं बर्फ से होकर निकलेंगी और यह मौसम को और भी सर्द बना देंगी।