17 अगस्त को होने वाली भाजपा की राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक में देशभर के भाजपा नेता सम्मिलित होंगे और जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, अमित शाह ,राजनाथ सिंह जैसे बड़े नेता के साथ-साथ कई नेता सम्मिलित होंगे। आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए विशेष रणनीति तो बनेगी। अगले नए राष्ट्रीय अध्यक्ष भी इस अधिवेशन में मिलने की संभावना है ,क्योंकि वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सरकार में केंद्रीय मंत्री होने के कारण एवं अध्यक्ष की कार्यकाल पूरा होने के कारण इस जिम्मेदारी से मुक्त होंगे।
मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा जिनका कार्यकाल बहुत ही आकर्षक होने के साथ-साथ लोकसभा की 29 सीट से भाजपा गदगद है और उनको इसी उत्तम कार्य के लिए पुरस्कृत करने की दिशा में उन्हें बहुत बड़ी जिम्मेदारी राष्ट्रीय स्तर पर मिलने की पूरी-पूरी संभावना है। वैसे भी V D शर्मा संगठन के माध्यम से संगठित कार्यक्रम करने में बहुत ही निपुण माने जाते हैं
भारतीय जनता पार्टी शर्मा को राष्ट्रीय स्तर पर लेकर पार्टी को और मजबूत बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है।
भारतीय जनता पार्टी के छोटे से कार्यकर्ता के रूप में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से अपनी राजनीतिक जीवन शुरू करने वाले विष्णु दत्त शर्मा अब राष्ट्रीय राजनीति में जाने की पूरी की पूरी संभावना है। बीच-बीच में उनके मुख्यमंत्री बनने की भी चर्चा सामने आ रही थी।