हरित मालव टीम -सोयाबीन अपने पीले सोने के समान अपनी चमक को बरकरार रखते हुए सभी जिंसों पर अपने वर्चस्व को उच्चतम शिखर पर रखे हुए हैं। सोयाबीन वायदा कारोबारी में तेजी का सर्किट लगाकर सोयाबीन में भारी उछाल लग गया है। वायदा की तेजी के साथ सोयाबीन पूरी तरह सटोरियों के हाथ में आ गया है तो मध्य प्रदेश की कई मंडियों में सोयाबीन में ₹10000 कुंटल के ऐतिहासिक के रिकॉर्ड पर बिक रहा है। वही आलोट मंडी में सोयाबीन 11000 पार कर गया है। सावन महीना प्रारंभ होते ही प्रतिदिन 300 से ₹500 प्रति क्विंटल की तेजी सोयाबीन में आ रही है। जानकारों का कहना है कि मध्य प्रदेश में सोयाबीन की बुवाई बीते सीजन के मुकाबले 10 लाख हेक्टर पिछड़ चुकी है और तो और बुवाई का समय लगभग समाप्त हो गया है ऐसे में अब देखने वाली बात होगी की ताजा दौर की बारिश सोयाबीन की फसल को किस तरह प्रभावित कर रही है। इंदौर में सोयाबीन के भाव ₹10000 बोले जाने लगे हैं तभी हालांकि असल में बाजार में माल नहीं ह। इस वर्ष मध्य प्रदेश में सोयाबीन का रकबा कम होगा, बताया जाता है कि 48 लाख सेक्टर में ही सोयाबीन की खेती होगी जो गत वर्ष सीजन से 10 लाख हेक्टर कम है। इस कारणमध्य प्रदेश जो सोया स्टेट के नाम से जाना जाता है वह दर्जा समाप्त होने की आशंका है क्योंकि अन्य प्रदेश महाराष्ट्र ,गुजरात, राजस्थान और कर्नाटक में सोयाबीन का रकबा बढ़ गया है परंतु मध्य प्रदेश में सोयाबीन का रकबा कम होने से यह अनुमान लगाया जा रहा है की आने वाले समय में यदि फसल अच्छी आती है तो सोयाबीन का भाव 6000 से शुरू होगा ।
Category: कृषि समाचार
स्ट्रेप्टोमाइसिन + टेट्रासाइक्लिन का का उपयोग पूर्ण प्रतिबंध होगा
Harit @malav -केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने 17 दिसंबर, 2021 को ‘कृषि में स्ट्रेप्टोमाइसिन…
स्मार्ट सिटी के कार्यों को गति देने के लिए नगरीय विकास मंत्री से मिले मंत्री श्री सिलावट
इंदौर स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट लिमिटेड के अंतर्गत समग्र विकास के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान किये जाने…
कांग्रेस ने योजनाबद्ध तरीके से नरेंद्र मोदी को फंसाने का काम किया-विष्णु दत्त
कांग्रेस ने योजनाबद्ध तरीके से नरेंद्र मोदी को फंसाने का काम किया। भोपाल – मोदी जी…
राजस्थान के मुख्यमंत्री तालिबान सोच पर कब बुलडोजर चलाएंगे – विष्णु दत्त शर्मा
राजस्थान के मुख्यमंत्री तालिबान सोच पर कब बुलडोजर चलाएंगे – विष्णु दत्त शर्माBhopal -भारतीय जनता पार्टी…
सोयाबीन फसल को खरपतवार कर रहा है नुकसान, यूरिया डालकर खरपतवार नियंत्रण कर रहे हैं -किसान
सोयाबीन फसल को खरपतवार कर रहा है नुकसान, यूरिया डालकर खरपतवार नियंत्रण कर रहे हैं –किसान…
ICAR-IIVR के ओकरा की भिंडी किस्म ‘काशी चमन’ से मिली बंपर पैदावार
ICAR-IIVR के ओकरा की भिंडी किस्म ‘काशी चमन’ से मिली बंपर पैदावार काशी चमन जिसे 2019…
छत्तीसगढ़ ने शुरू की गोमूत्र की खरीद, चार रुपए प्रति लीटर की दर से होगी खरीद
छत्तीसगढ़ ने शुरू की गोमूत्र की खरीद, चार रुपए प्रति लीटर की दर से होगी खरीद छत्तीसगढ़…
फसल बचाने किसान ने लगाया अनोखा जुगाड़, खेत की रखवाली करने के .. के लिए लाया ‘भालू’ ..
फसल बचाने किसान ने लगाया अनोखा जुगाड़, खेत की रखवाली करने के .. के लिए लाया…
मालवा में लहराएगा केला ,किसानों की तकदीर को बदलेगा यह अकेला , एक पौधे में 25 किलो फल आ रहे हैं।
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने की तारीफ और कहा कि– “उज्जैन के एक किसान…