
भोपाल -कृषि स्नातकों का संघ( आग )एसोसिएशन ऑफ एग्रीकल्चर ग्रेजुएट ने, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा को नवरात्रि के अवसर पर पुत्री के जन्म की बधाई दी। इस अवसर पर कृषि स्नातक संघ के पदाधिकारी श्री एम एल नायक एवं श्री नरेंद्र परमार विष्णु दत्त शर्मा के निजी निवास पर जाकर शुभकामना दी । श्री शर्मा अखिल भारती कृषि स्नातक संघ के संरक्षक होने के साथ एमएससी कृषि भी है। पदाधिकारियों ने बताया कि श्री शर्मा कई समय से कृषि स्नातकों के साथ रहकर कृषि से जुड़े हुए विभिन्न मुद्दों को राज्य स्तर से लेकर लोकसभा एवं राष्ट्रीय स्तर तक उठाते रहे है, और उसके सतत समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहे है। श्री नरेंद्र परमार ने कहा कि हमारे बड़े भाईसाब श्री विष्णु दत्त शर्मा के परिवार में नवीन सदस्य ने जन्म लिया है यह अत्यंत ही हर्ष एवं उल्लास का समय है। कृषि स्नातक संघ के साथ समस्त कृषि से जुड़े हुए व्यक्ति आज आत्म विभोर एवं प्रसन्न है। श्री नायक ने भी विष्णु दत्त शर्मा को मिष्ठान खिलाकर शुभ कामना दी ।।