मध्यप्रदेश में एकतरफा भाजपा की पंचायत ,परिणाम से संगठन गदगद
विष्णु दत्त ने अपने त्रिदेव के बल पर जीता प्रदेश का पंचायत चुनाव
313 जनपदों में से 226 जनपदों पर भाजपा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए
जिला पंचायत के अध्यक्ष निर्वाचित परिणाम को देखकर भाजपा का संगठन गदगद और खुशी से झूम उठा है | पत्रकार वार्ता में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला है यह इस बात को दर्शाता है कि ग्रामीण किसान मजदूर भाजपा को ग्रामीण विकास की पार्टी मानता है |जनपद पंचायत और जिला पंचायत में भाजपा के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर प्रदेश संगठन ने बधाई देते हुए कहा किजनपद पंचायत में ग्रामीण जनता का 75% विश्वास भाजपा से जुड़ा है |जिला पंचायत अध्यक्षों के 51 जिलों के आये परिणामों में 41 जिलों में भाजपा के पक्ष में है |
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मध्यप्रदेश की जनता ने ग्राम सरकार चुनाव में भाजपा को प्रचण्ड बहुमत प्रदान किया है, भाजपा के लिए गर्व की बात है कि जिला पंचायत अध्यक्षों के 51 जिलों के आये परिणामों में 41 जिलों में भाजपा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। यह प्रचण्ड बहुमत हमारे प्रत्येक बूथ पर मौजूद त्रिदेव समेत सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के परिश्रम और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में संचालित भाजपा सरकार की जनहितैषी नीतियों का परिणाम है। मेरी लोकसभा क्षेत्र के तीनों जिले छतरपुर, कटनी और पन्ना में भाजपा ने परचम फहराया है, यह इस बात का प्रमाण है कि भाजपा में सामान्य कार्यकर्ताओं का सदैव सम्मान होता है। भोपाल में जिला पंचायत चुनाव के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मौके पर तैनात एक पुलिस अधिकारी के साथ गुण्डागर्दी की। हार की खीज के कारण दिग्विजय सिंह द्वारा पुलिस अधिकारी से किये गये दुर्व्यवहार की मैं कड़ी निंदा पत्रकारों के सामने व्यक्त की |