manish bafana- जमीन से लग कर जमीन से उठकर जमीन पर रहकर ,जमीनी कार्यकर्ता बनकर अपनी जमीन को पहचान
कर आकाशीय सितारा बनकर कृषि को महका देता है ! कृषि दूत होकर सर्व कृषि हितार्थ की भावना को प्रज्वलित करते हुए
मधुर बांसुरी प्रवाह से समाज में मनमोहन संवेदना सेवा भाव की गूंज को बंशीधर बना देता है ऐसे है हमारे भाई साहब–_
”बंशी लाल”””
राज्यसभा सांसद बंशीलाल जी गुर्जर का सफर किसानों के साथ शुरुआत होते हुए गांव की मिट्टी से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर
पहुंच जाना एक बहुत बड़ी उपलब्धि तो है, यह उन सेवाभावी राजनीतिक लोगों के लिए उदाहरण है कि, संयम और सेवा दोनों
को लेकर जो संकल्प के साथ आगे बढ़ता है |उसे सारी कायनात मिलकर उसको आगे बढ़ाने में लग जाती है! मंदसौर मध्य प्रदेश के
छोटे से गांव लालघाटी के लाल बंसीलाल ने राजनीतिक अध्याय में एक उदाहरण प्रस्तुत किया है कि जीवन में कभी भी शॉर्टकट
का कोई महत्व नहीं है | यदि महत्व है तो केवल संघर्ष और आपकी सूझबूझ और धैर्य संयम का है! राजनीतिक जीवन में बंसीलाल
जी का नाम किसान हितार्थ के रूप में जाना जाता है! 40 साल के राजनीतिक जीवन में प्रतिदिन किसान उनकी आत्मा में बसते
हैं!
>>मंदसौर कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष पद पर रहते हुए भी मंदसौर की ही नहीं ,प्रदेश की संपूर्ण मंडी में सुधारात्मक कार्य किए
गए
>>किसानों को मंडी में ₹5 में स्वादिष्ट पौष्टिक आहार भर पेट योजना मंदसौर से शुरू होकर पूरे प्रदेश में लागू हुई
>>किसानों को त्वरित भुगतान मंडी प्रांगण में हो को दृढ़ता से लागू किया
>>मध्य प्रदेश की मंडी में कई सुधारात्मक कार्य उनके मार्गदर्शन में हुए! केंद्र सरकार को कृषि उपज की e-मार्केटिंग में भी
मार्गदर्शन दिया
>>भारत में फसल बीमा योजना लागू करने में भी अहम रोल रहा
>>दूध संघ और दूध समितियां में भी गुणवत्ता में सुधार में भूमिका रही
>> किसानों की आय में क्रमवार सुधार के लिए कई समितियां में रहकर हमेशा राज्य और केंद्र को सुझाव दिए गए
भारतीय जनता पार्टी में वह एकमात्र ऐसे किसान नेता है जो कृषि के विभिन्न क्षेत्र के आयाम को बहुत ही बेहतर तरीके से समझते
हैं! चाहे वह बीज उत्पादन उद्यानिकी क्षेत्र फूड प्रोसेसिंग डेरी
विविध कृषि आयाम क्रॉपिंग पेटर्न, क्लाइमेट चेंज से फसलों पर प्रभाव, खरपतवार नाशक के अंधाधुंध उपयोग पर भी गंभीर
चिंतन जैसे कई विषयों पर गंभीर अध्ययन श्री बंसीलाल जी रखते हैं |
बंसीलाल जी का परिचय कराना अर्थात सूर्य को दीपक दिखाना के सामान है ,गरीब किसान परिवार से निकल कर जहा
इनके परिवार में कोसो दूर तक कोई राजनीति से कोई सरोकार नहीं रहा न कोई नेता रहे है न कोई प्रभावशाली
बंसीलाल जी गुर्जर का जीवन परिचय*
बंसीलाल गुर्जर जी की है, जिन्हें BJP ने 2024 में राज्यसभा उम्मीदवार बनाया था
1. शुरुआती जीवन और शिक्षा
- जन्म: मंदसौर, मध्य प्रदेश के लालघाटी क्षेत्र
- पेशा: किसान के बेटे हैं और स्वयं खेती करते हैं। राजनीति से पहले दूध का व्यवसाय भी करते थे
- उम्र: 2026 में लगभग 64 वर्ष
2. राजनीतिक सफर
- शुरुआत: करीब 3 दशक पहले सरपंच के पद से राजनीति शुरू की
- स्थानीय पद: जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, कृषि उपज मंडी मंदसौर के अध्यक्ष 15 साल तक रहे
- पार्टी में पद:
– BJP में जिलाध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री
– बीजेपी मध्य प्रदेशकिसान मोर्चा के के प्रदेश अध्यक्ष
– BJP किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
– 2016 में MP सरकार ने किसान कल्याण आयोग का अध्यक्ष बनाया
- अन्य: हुडको के डायरेक्टर भी रहे
3. राज्यसभा तक का सफर - बंसीलाल जी लंबे समय से संगठन में काम करते रहे। विधानसभा और लोकसभा के टिकट के दावेदार रहे लेकिन नहीं मिला
- 2023 की जनआशीर्वाद यात्रा में उज्जैन संभाग के प्रभारी बनकर सुबह 5 से रात 12 बजे तक काम किया
- फरवरी 2024 में BJP ने उन्हें मध्य प्रदेश से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया। पार्टी ने इसके जरिए किसान और गुर्जर
समाज को संदेश दिया - मंदसौर संसदीय क्षेत्र से राज्यसभा जाने वाले वह डॉ. रघुवीर सिंह और बालकवि बैरागी के बाद चौथे नेता हैं
4. पहचान - किसान नेता के रूप में पहचान – मालवा-निमाड़ क्षेत्र में किसानों और गुर्जर समुदाय में अच्छा प्रभाव
- संगठन का सिपाही – जो भी जिम्मेदारी मिली उसे निष्ठा से निभाया!
लालघाटी के लाल बंसी लाल यह पूरे मालवा क्षेत्र के लिए हर्ष का विषय है और राजनीति को गहराई से समझने वाले जमीनी
कार्यकर्ताओं के लिए भी वह एक अच्छे उदाहरण है जिन्होंने संयम धैर्य और सरल स्वभाव से अपने राजनीतिक जीवन में ज़मीन से
लेकर राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बनाई!
जब जब किस समाज और पार्टी में जो भी दायित्व दिया उसको बड़ी नैतिकता ईमानदारी और साहस के साथ पूरा किया!