जन अभियान परिषद आजादी के अमृत महोत्सव पर साइकिल रैली

भोपाल स्वतंत्रता दिवस की ७५ वीं वर्षगांठ पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा प्रदेश भर में आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत साइकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है इसी क्रम में भोपाल के डिपो चौराहे पर भारत माता की मूर्ति के समक्ष जनअभियान परिषद एवं राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा संयुक्त रूप से साइकिल रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में खजुराहो सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि जन अभियान परिषद ने सदैव समाज को स्वच्छता पर्यावरण संरक्षण संवर्धन का संदेश दिया है तथा जन अभियान परिषद की समितियां नव अंकुर संस्थाएं एवं स्वैच्छिक संगठनों द्वारा प्रदेश में जन जागरूकता लाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है। भारत की स्वतंत्रता के ७५ वीं वर्षगांठ पर आयोजित इस कार्यक्रम में हमें उन सभी बलिदानीयों को याद करना चाहिए, जिन्होंने इस देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित किया है उनके इस बलिदान का मान रखते हुए हमें भी अपने देश के हित में सदैव कार्य करते रहना चाहिए। पिछला समय पूरे विश्व के लिए बहुत कठिन गुजरा है कोरोना काल में कोरोना वॉलिंटियर ने समाज सेवा के क्षेत्र में अद्भुत कार्य किए हैं राष्ट्रीय सेवा योजना के वॉलिंटियर्स देश सेवा की भावना से ओतप्रोत होकर बहुत महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के महानिदेशक श्री बी.आर. नायडू ने अपने संबोधन में कहा कि जन अभियान परिषद स्वयंसेवी संगठनों का नेटवर्क है जिसके माध्यम से समाज को एक नई दिशा देने का कार्य जन अभियान परिषद सदैव करता रहा है आज का यह आयोजन प्रत्येक जिला केंद्र पर किया जा रहा है जिसमें जन अभियान परिषद अपने साथ जुड़े हुए स्वयं सेवकों के माध्यम से जन जागरूकता लाने का कार्य करेंगे। कार्यपालक निदेशक श्री धीरेंद्र पांडे ने शॉल श्रीफल तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर श्री विष्णु दत्त शर्मा का सम्मान किया। कार्यक्रम में कोरोना कॉल के समय अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाली महिलाओं का भी सम्मान किया गया साथ ही राष्ट्रीय युवा पुरस्कार प्राप्त श्री शुभम चौहान का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता प्रदूषण नियंत्रण तथा कोरोना के प्रति जन जागरूकता लाने के उद्देश्य से किया गया था कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कोरोना वॉलिंटियर्स उपस्थित रहे। उपस्थित वॉलिंटियर्स को अतिथिगणों द्वारा शपथ भी दिलाई गई एवं आभार प्रदर्शन जन अभियान परिषद के संभाग समन्वयक श्री वरुण आचार्य द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.